{"_id":"6782a3bd77b16c8b690ea276","slug":"video-shopping-for-clothes-and-gajak-rewadi-is-in-full-swing-on-lohri-festival","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोहड़ी उत्सव पर कपड़े और गजक-रेवड़ी की खरीदारी जोरों पर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोहड़ी उत्सव पर कपड़े और गजक-रेवड़ी की खरीदारी जोरों पर, देखें वीडियो
लोहड़ी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। लोग लोहड़ी के लिए कपड़ों, मिठाइयों, गजक रेवड़ियों और अन्य पूजन की सामग्रियों की खरीददारी में व्यस्त हैं। खासतौर पर पारंपरिक परिधान, जैसे पंजाबी सूट, फुलकारी दुपट्टे और गर्म कपड़े खूब बिक रहे हैं। लोहड़ी के मौके पर पहनावे का विशेष महत्व है। महिलाएं और युवतियां रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े खरीद रही हैं। सेक्टर 18, 27 की इंदिरा मार्केट, हरौला समेत अन्य बाजारों में विभिन्न डिज़ाइनों के पंजाबी सूट और कुर्ते-पजामे की खूब मांग है। इसके साथ ही पुरुष भी पठानी सूट और पारंपरिक कुर्ते खरीदते नजर आ रहे है। लोहड़ी की मिठास गजक और रेवड़ी के बिना अधूरी है। मिठाई की दुकानों पर तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी गजक और रेवड़ी के कई प्रकार उपलब्ध हैं। ग्राहक इन पारंपरिक मिठाइयों की खरीददारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगाए हुए हैं। गजक और रेवड़ी के अलावा तिल के लड्डू और मूंगफली की चिक्की की भी भारी डिमांड है। परंपराओं में आधुनिकता की झलक पारंपरिक सामग्रियों के साथ-साथ लोग आधुनिक सजावट के सामान और गिफ्ट पैक भी खरीद रहे हैं। लोहड़ी के तोहफों में ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और गिफ्ट हैंपर भी पसंद किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।