फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व सिपाही घायल

ishwar ashish Updated Fri, 11 Jul 2025 03:10 PM IST

सुदनापुर गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में उपनिरीक्षक और एक सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुदनापुर निवासी कृष्णा देव सिंह पुत्र पाटेश्वरी देव सिंह के खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक और एक सिपाही को चोटें आई हैं। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी कृष्णा देव सिंह मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुला ली है और गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें