सुल्तानपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक अजय यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा। टीम उन्हें लेकर डीआईओएस कार्यालय से चली गई। बताया जा रहा है कि सुभाष इंटर कॉलेज कंधईपुर के शिक्षक से जीपीएफ निकासी को लेकर 30 हजार रुपये घूस मांगा था। इसमें 20 हजार रुपये पहले ले लिया था। मंगलवार को 10 हजार रुपये देने के लिए पीड़ित को बुलाया था। जैसे ही अजय ने अपने हाथ में रुपये लिए टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।