फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद के लिए परेशान किसान, समितियों के चक्कर में बर्बाद हो रहा समय, सचिव बोले - जब आएगी तब मिलेगी

ishwar ashish Updated Tue, 19 Aug 2025 03:58 PM IST

खरीफ सीजन के बीच यूरिया खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। जिले की अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद नदारद है, जिससे किसान रोजाना चक्कर काटने को मजबूर हैं। मंगलवार को बल्दीराय के साधन सहकारी समिति नेवादा पर बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे। मगर सचिव ने साफ कहा कि खाद खत्म है, जब आएगी तभी वितरण होगा। सथी गांव निवासी बरखू राम यादव ने बताया कि कई दिनों से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही। वहीं अहरन निवासी राजकुमार, जो अयोध्या जनपद से जुड़े हैं, ने कहा कि लगातार प्रयास के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। बहुरावां गांव के कृष्ण कुमार ने चिंता जताई कि यूरिया न मिलने से धान की फसल पीली पड़ने लगी है। उधर कटका स्थित पीसीएफ गोदाम पर मंगलवार को दूसरे दिन भी किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाद वितरण को लेकर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि समय से खाद न मिलने पर धान की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार हो रही किल्लत से गांव-गांव के किसान हताश होकर समितियों और गोदामों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार के लाख दावों के बावजूद खाद की सुचारू उपलब्धता अब तक नहीं हो सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें