फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 10 दिन चक्कर लगाने के बाद मिली एक बोरी डीएपी, किसान परेशान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 04:29 PM IST

सुल्तानपुर में विकासखंड कुड़वार के बबुरी न्याय पंचायत के अंतर्गत बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति अलीगंज में शनिवार सुबह 200 बोरी डीएपी खाद आई। खाद वितरण की सूचना पर आसपास के गांवों के किसानों की समिति पर सुबह आठ बजे से ही भीड़ लग गई। सचिव सुबह 10 बजे के बजे के बाद समिति पर पहुंचे और किसानों से आधार जमा कराने के लिए अंगूठा लगाने की प्रक्रिया शुरू कराई। आसपास के कई किसान ऐसे थे, जिन्हें दो से आठ बोरी डीएपी की आवश्यकता थी। उन्हें भी सिर्फ एक बोरी डीएपी से संतोष करना पड़ा। किसान वासुदेव दुबे ने बताया कि केवल एक बोरी खाद मिल रही है, जबकि मुझे आठ बोरी की आवश्यकता है। पिछले 10 दिनों से खाद के लिए समिति का चक्कर लगा रहा हूं। समिति के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 200 बोरी डीएपी खाद आई है, जिसका किसानों में एक-बोरी का वितरण किया गया। अभी चर दिन पहले मिक्सचर खाद 200 बोरी आई थी। अब खाद आने पर ही किसानों को दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें