फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में राकेश टिकैत बोले- राजनीतिक पार्टियों का काम झगड़े कराना... विवादित बयान देना

सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार रात एक निजी कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंचे। यहां एक गेस्ट हॉउस में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संभल हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि अभी बहुत संभल देश में बनेंगे। सरकारी पार्टियों का काम है झगड़े करवाओ, विवादित बयान दो, तो उससे उनकी वोट बढ़ती है। देश में वोट का खेल है। हरियाणा औटर महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर विपक्ष के ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि आंदोलन तो विपक्ष वाले भी नहीं कर रहे हैं। विपक्ष का काम होता है कि सरकार की कमियों को ढूंढो। सड़कों पर आओ। लाठियां खाओ। पहले विपक्ष में चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी बाजपेई जैसे नेता रहे हैं, जो 18-18 महीने जेल में रहे हैं। आज कोई विपक्ष वाला जेल नहीं जा रहा है। जेल नहीं जा रहे हो तो रिजल्ट यही होंगे, जो हरियाणा में हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ईवीएम को लेकर भारत जोड़ो यात्रा की तरह सड़क पर निकलने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि वो निकले तो। निकल कोई रहा नहीं है। अकेला राहुल गांधी क्या कर लेगा? जब उनके पार्टी के लोग संघ वालों से मिले हुए हैं और उनके एजेंडे पर काम करते हैं। जो विपक्ष में लोग रहेंगे, आंदोलन कारी लोग रहेंगे उनके ऊपर मुकदमे होंगे। उनके बच्चों की नौकरी नहीं लगेगी। उनके आसपास जो लोग रहेंगे उन लोगों को तोड़ा जाएगा, उन लोगों को सरकारी पार्टियों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें