रॉबर्ट्सगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रिले रेस, कोन रेस, लेग क्रिकेट, बटन द शर्ट रेस, कलेक्ट द थिंग्स और लेमन रेस जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फूर्ति, संतुलन, टीम भावना और एकाग्रता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव साजिद अली, डॉ.संजय सिंह, विनोद धर दुबे, सुनीता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में भी सहायक है। अंत में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशा चौबे ने किया। शिक्षकों में निधि पांडेय, ममता सिंह, काजल और स्वर्णिमा ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।