राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। तनाव मुक्त परीक्षा के लिए बच्चों को टिप्स दिए गए। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि परीक्षा के समय जो तनाव होता है वह सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि हमें खुद पर आत्मविश्वास नहीं रहता। इस दौरान पूरी नींद और व्यवस्थित जीवनशैली होनी चाहिए। तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 150 से अधिक बच्चे शामिल हुए।