फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 96 मरीजों का हुआ उपचार, पेट दर्द के पहुंचें सर्वाधिक मरीज; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 02:47 PM IST

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, शुगर के सर्वाधिक मरीज पहुंचें। मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 96 मरीजों का उपचार करते हुए दवा वितरित किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि इस समय लू से बचाव जरूरी है। लू लगने एवं भीषण गर्मी के कारण पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से गर्मी में खान पान पर संयम बरतने तथा मसाला वाली वस्तुओं का कम प्रयोग करने की सलाह दी। यहां मेले में कुल 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया और दवाएं दी गई। इस मौके पर चरणजीत सिंह, कृष्ण कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केकराही में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौसम तल्ख होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का उपचार करते हुए दवा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे समय मौजूद रही। इसी तरह सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। प्रभारी डॉ.अंकित कुमार ने लोगों से गर्मी के मौसम में साफ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें