सोनभद्र के मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर सोनभद्र-चंदौली सीमा के पास मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन आगे जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी चार वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।