राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को सीतापुर पहुंचीं। इस दौरान उनके संबोधन में सेना का जिक्र आया। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सेना को शस्त्र की दृष्टि से मजबूत बनाया है। अभी तक हम शस्त्र खरीदते थे। अब हम आत्मनिर्भर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा सेना में जाने के लिए तैयार हों। अभी तक हमने जमीन की लड़ाई देखी थी। अब हमने हवा की लड़ाई देखी है। हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है।