{"_id":"68236eb7580fb54dd30ae8e0","slug":"a-5-day-old-decomposed-body-of-a-woman-was-found-in-the-jungles-of-uday-nagar-in-dewas-district-the-body-was-taken-to-indore-for-post-mortem-dewas-news-c-1-1-noi1389-2944471-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: उदयनगर के जंगल में मिला महिला का पांच दिन पुराना शव, पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: उदयनगर के जंगल में मिला महिला का पांच दिन पुराना शव, पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया इंदौर
देवास जिले में उदयनगर के जंगलों में एक महिला का पांच दिन पुराना शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी एचएस बॉथम ने बताया कि शव सपना पति मिथुन चौहान निवासी पतली गांव जिला देवास था। जो कि बीते 15 दिन से अपने घर से लापता थी। उदयनगर के जंगलों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
इस पर पुलिस द्वारा घटना स्थल जाकर देखने पर पाया गया कि महिला का शव डीकंपोज हो चुका है। मगर महिला के मायके वालों ने कपड़ों से उसकी पहचान कर पुलिस को बताया कि यह महिला उनकी बहन है। फिलहाल, शव डीकंपोज होने के कारण पुलिस द्वारा उसे पोस्टमॉर्टम हेतु इंदौर के एमवाई अस्पताल लाया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला के शव मिलने सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी पहुंचे और परिजनों ने महिला के हत्या होने की आशंका जताई। इस दौरान उन्होंने आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। वहीं, महिला के शव के जंगल में मिलने से शव विक्षिप्त अवस्था में मिला है, जिसे लेकर अब पुलिस जांच भी कर रही है। वहीं, शव पोस्टमॉर्टम के लिए इंदौर भेजा गया है।
एडिशनल एसपी एचएस बॉथम ने बताया कि सपना नाम की महिला का शव जंगल में मिला है, जिसकी बॉडी डीकंपोज हो गई है, जिसका पोस्टमॉर्टम इंदौर में किया जा रहा है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।