सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय को मर्ज किए जाने के विरोध में सीतापुर में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर शनिवार को धरना दिया गया। आक्रोशित छात्र सभा के पदाधिकारियो ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर कुछ क्षण के लिए ताला जड़ दिया। शिवम सिंह ने ताला जड़ते हुए कहा कि "जब मासूम बच्चों के स्कूलों पर ताला जड़ा जाता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को भी उसी पीड़ा का अहसास कराया जाना चाहिए।" हाथों में भीमराव अंबेडकर व ज्योतिबा फुले सावित्रीफूल और मुलायमसिंह यादव और तमाम महापुरुषों की तस्वीरें लेकर आंदोलन किया गया समाजवादी छात्र सभा पदाधिकारियो ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सोनूसिंह, रिंकल जोशी, अंकित वर्मा, शिवेंद्र प्रताप यादव, संगम दीक्षित, शिव वर्मा, शुभम रस्तोगी, विवेक गौतम व अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।