फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Shravasti: 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए

ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 04:41 PM IST

श्रावस्ती जिले में अलग अलग स्थानों से गुमशुदा हुए 100 मोबाइल को सर्विलांस पुलिस ने बरामद किया। जिन्हें मंगलवार को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया की ओर से सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक नितिन यादव को निर्देश दिए थे। उन्होंने सर्विलांस से टीम को खोए हुए मोबाइल की शीघ्र ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद कर संबंधित स्वामियों के सुपुर्द करने की बात कही थी। सर्विलांस सेल टीम ने तकनीकी दक्षता व लगातार प्रयास से 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद फोन को मंगलवार पुलिस कार्यालय में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान एसपी ने मोबाइल स्वामियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें