फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने रुकवाया निर्माण काम

यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार को दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण काम रुकवा दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कानीबोझी गांव की है। गांव निवासी छोटकन गौतम व तीरथराम पुत्रगण लक्ष्मन का मकान गांव के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। मकान के उत्तर के तरफ की कुछ जमीन पहले बाबू यादव के नाम पर थी। बाबू ने ढाई बीघा जमीन जाहिर अली पुत्र हासिम अली को बेच दी। जाहिर अपनी खरीदी गई जमीन पर ईंट-भट्ठा संचालन के लिए मिट्टी निकलवा रहा था। वहीं छोटकन और तीरथराम का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन मौके पर कम है। जमीन की तीन बार पैमाइश कराई। इसमें जमीन लक्ष्मण के नाम पर पाई गई। मंगलवार को जाहिर अली कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। वह सीमेंटेड पिलर व कटीले तार से घेराबंदी करने लगा। इस पर छोटकन व तीरथराम ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस बारे में थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें