यूपी के श्रावस्ती में पुलिस प्रशासन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लोगों को अपने घरों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं नवीन मार्डन, थाना कटरा क्षेत्र के वीरपुर ख़ैरहनिया में विपक्षियों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर घर में घुसकर परिजनों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं सीसीटीवी की केबल आदि भी नोचकर फेंक दिया।