फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में डोली से पहले उठी अर्थी, शोहदों ने छेड़छाड़ की तो फंदे से झूल गई आहत युवती

यूपी के श्रावस्ती में शोहदों से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो वह चीख पड़े। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोग परेशान मां को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक दो माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी एवं पुत्री रहती थी। रविवार की रात बेटी का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला।  लाश देख मां की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मां ने बताया कि बेटी का विवाह तय हो गया था। 18 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को बरात आनी थी। रविवार शाम को वह दवा लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही दो शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। घर आकर उसने यह बात बताई। सुबह मनचलों के घर जाकर बात करने का सोचा था। इससे पहले ही बेटी ने जान दे दी।  मामले में मां ने गांव के ही दो शोहदों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें