गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मानकपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के मंदिर के गेट के बाहर लगाए गए बोर्ड को रात को ट्रैक्टर से उखाड़ दिया और भनेड़ा उददा पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार सुबह अनुसूचित समाज के लोग, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।