फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विद्युत विभाग के एसडीओ पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप, जांच बैठी

कांधला थानाक्षेत्र में गांव आल्दी निवासी किसान अनिल कुमार व पूर्व प्रधान ने विद्युत विभाग के एसडीओ पर बिजली कनेक्शन करने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान अनिल कुमार का खेत गांव के बाहरी छोर पर है। बताया कि उसने विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। अनिल और पूर्व प्रधान सतीश कुमार का आरोप है कि एसडीओ ने कनेक्शन देने के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कहा कि रुपये नहीं देने पर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उधर, एसडीओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें