हरिद्वार से लौटते शिवभक्तों की संख्या शामली में बढ़ रही है। कोई संतान सुख तो कोई देश की खुशहाली के लिए कांवड़ लेकर चल रहा है। कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर के शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त ठहरे हैं। यहां भोजन, विश्राम और प्राथमिक उपचार की पूरी व्यवस्था है। शिविर की देखरेख कर रहे अधिवक्ता सतेंद्र धिरिया ने बताया कि भक्तों की सेवा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।