फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कांवड़ यात्रा में चरम पर शिवभक्ति, भजनों की गूंज में थिरके कांवड़िये, भक्ति में भूले थकान

शामली में शिव भक्तों की भक्ति चरम पर है। मुजफ्फरनगर रोड पर लगाए गए कांवड़ शिविर में देर रात भगवान शिव के भजनों की गूंज के बीच भक्तों ने जमकर डांस किया। डमरू की थाप और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर हो या अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास बना शिविर, हर जगह शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शिविरों में न सिर्फ आराम की व्यवस्था है, बल्कि भजनों की मधुर स्वर लहरियों से थकान भी दूर हो रही है। शिव की भक्ति में झूमते कांवड़ियों का जोश हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है। सड़कें भक्ति के रंग में रंगी हुई हैं और शिविरों में उत्सव का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें