फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये, पटेबाजी का हुआ प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 01:39 PM IST

शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर शुक्रवार देर रात ताजियों को नगर में चमकनी स्थित कर्बला में दफन कर दिया गया। इस बीच पटेबाज़ी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। मोहल्ला किला से उठाए गए ताज़िए विभिन्न मार्गों से होते हुए शुक्रवार रात में अंटा चौराहा पर पहुंचे। इस बीच नात ए पाक और मर्सिया ख्वानी भी हुई। लोगों ने नारे तकबीर की सदा को बुलंद किया। जुलूस में पटेबाज़ी का प्रदर्शन देखने को काफी भीड़ जुटी। रात करीब एक बजे ताजियों को करबला में दफन कर दिए गए। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नौशे खान, महबूब खान, रईस खान, शवनूर खान,खुशनूर खान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें