फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी के विरोध में राष्ट्रवादी पार्टी का प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चंदेल ने ज्ञापन में बताया कि पूरे प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। इससे किसान खाद से वंचित रह जाते हैं। यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजकीय बालगृह नवादा इंदेपुर की केयर टेकर ने बच्चों से अमानवीय व्यवहार किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भी जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में आचार्य सुभाष पांडेय, कल्पना सिंह, आकाशदीप, दिलीप सिंह, सुखवीर यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें