फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: संगीत समागम में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, शानदार प्रस्तुति से मोहा मन

मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 04:26 PM IST

शाहजहांपुर में सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की शृंखला में दून इंटरनेशनल स्कूल में संगीत समागम, कलश सजाओ एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 स्कूल कॉलेज के पूर्व में चयनित बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संगीत समागम में सेंट पॉल इंटर कॉलेज के सैनन मसीह ने ड्रम की शानदार प्रस्तुति देकर जय भारत अवार्ड पर कब्जा किया। द्वितीय स्थान पर एलाइजर दास ने तबले की प्रस्तुति के माध्यम से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के अस्तित्व त्रिवेदी ने हारमोनियम की प्रस्तुति के माध्यम से तृतीय स्थान पाया। गुरु नानक हाई स्कूल के निर्भय गौतम ने बैंड की शानदार प्रस्तुति देकर चतुर्थ स्थान पर कब्जा किया। लीड कांवेंट के मोहम्मद असर व डॉ.एमलाल मेमोरियल की शिवानी ने संयुक्त रूप से सांत्वना स्थान प्राप्त किया । विजेताओं को एमएलसी सुधीर गुप्ता ने सम्मानित किया। आभार अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें