फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सपा की पीडीए पंचायत, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। देश प्रदेश के हर वर्ग की जनता के उत्थान की बात करने वाली सपा आगामी चुनावों में विजय का जबरदस्त परचम लहराएगी। जूही सिंह रविवार शाम सिंधौली में यशोदा देवी इण्टर कॉलेज परिसर में पीडीए पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने मंच से पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव की पुत्रवधू और सिंधौली की जिला पंचायत सदस्य आभा यादव को महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव ने कहा कि वर्तमान सरकारों की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जनता अब सब कुछ जान चुकी है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना गौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की जनलाभकारी नीतियों को विस्तृत तरीके से प्रत्येक जन तक पहुँचाया जाए। जनता वर्तमान माहौल में घुटन महसूस कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें