फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर जेल में मनाया गया रक्षाबंधन, लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंधियों को बांधी राखी

मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 04:22 PM IST

शाहजहांपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को जिला कारागार में मनाया गया। लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंदियों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। सबसे पहले क्लब की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद महिलाओं ने बंदियों के रांखी बांधकर मुंह मीठा कराया। मुस्लिम और सिख समुदाय के बंदियों के रक्षासूत्र मांगा गया। मिजाजीलाल ने बताया कि जेल के अधिकारी और कर्मचारियों को किसी भी त्योहार पर अवकाश नहीं मिलता है। उन्हें सभी त्योहार अपने घर से दूर ही मनाने पड़ते हैं। उनकी बहनें रक्षासूत्र बांधने से वंचित रह जाती हैं। कुछ बहनें डाक से राखी जरूर भेज देती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिमा शुक्ला, कुमोद गुप्ता, रम्मन गुप्ता, रूपा पांडेय आदि मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें