फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर से चौहनापुर के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधायक ने पूजन कर किया रवाना

मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 04:22 PM IST

शाहजहांपुर जिला मुख्यालय से चांदापुर होते हुए चौहनापुर के लिए रोडवेज ने बस सेवा को शुरू करा दी। बृहस्पतिवार को रोडवेज कार्यशाला में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पूजन कर बस को रवाना कराया। सुबह करीब दस बजे हुए विधायक ने पूजन किया। डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने मंत्रोच्चारण किया। विधायक ने बस के सामने नारियल फोड़ा। इसके बाद फीता काटकर बस को रवाना किया। विधायक ने कहा कि काफी समय से मार्ग पर बस सेवा नहीं थी। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता था। लोगों की मांग पर बस को शुरू कर दिया गया। इस मौके पर एआरएम अरुण कुमार, विनोद मिश्रा, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें