फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा की रेलवे कॉलोनी में पानी का संकट, रेल कर्मचारियों ने एसएसई कार्यालय का किया घेराव

मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 05:56 PM IST

शाहजहांपुर के रोजा की रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में पानी ना मिलने के विरोध में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की शाखा ने बुधवार को एसएसई के कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्कर्स (एसएसई) ने समाधान का आश्वासन देकर रेल कर्मियों को शांत किया। रेलवे कॉलोनी में पानी नहीं आने के विरोध में नरमू के पदाधिकारियों ने एसएसई कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर सभा में एबी मिश्रा ने कहा कि दस वर्षों में रोजा में नौ पंप बने है। फिर भी सिर्फ चार संचालित हैं। इससे पानी की समस्या बनी है। पानी की पाइप लाइन में लीकेज है। कहा कि रोजा लॉबी में पानी ना मिलने से कर्मचारियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। चार महीने से तीन के बजाय मात्र दो बार ही पानी की सप्लाई मिल रही है। एसएसई ने रोजा लॉबी में पानी के लिए आरओ लगवाने का आश्वासन दिया। कहा कि एक सप्ताह में कॉलोनी में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। धरना देने वालों में चंदन कुमार, मनीष सिन्हा, संदीप कुमार, अमित बादल, मुकेश श्रीवास्तव, सोमेंद्र, सुशील भट्ट, ज्ञान सिंह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें