फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के बुद्धा पार्क की जमीन नलकूप विभाग ने बताई अपनी, लगाया बोर्ड

शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में पुवायां हाईवे के किनारे स्थित बुद्धा पार्क की जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। नलकूप विभाग ने इस जमीन को अपनी बताकर बोर्ड लगा दिया। इस पर कमेटी ने नाराजगी जताई है। बता दें कि पुवायां हाईवे के किनारे पांच एकड़ भूमि है। यहां वर्ष 1995 में पार्क की जगह पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा गांव रसवां कलां के प्रधान की ओर से स्थापित कराई गई थी। वर्ष 2008 में चहारदीवारी बनवाई गई थी। बाद में कुछ लोगों ने बुद्धा पार्क की भूमि बताते हुए एक कमेटी भी गठित कर ली थी। अब तहसील प्रशासन ने पार्क की भूमि की जांच और पैमाइश कराई तो राजस्व अभिलेखों में जमीन नलकूप खंड के नाम दर्ज मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें