फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ससुरालवालों से तंग आकर युवक ने दी थी जान, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे परिजन

मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 04:18 PM IST

शाहजहांपुर में ससुरालवालों की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजन शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। रिपोर्ट दर्ज होने के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज हैं। अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी 28 वर्षीय सुधीर राठौर घर पर अकेला रहता था। दस फरवरी 2023 को पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। 19 मई की रात करीब आठ बजे सुधीर राठौर ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें सुधीर कह रहा था कि उसकी पत्नी की मौत के बाद ससुरालवालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सुधीर के मुताबिक केस वापस लेने और राजीनामे के नाम पर उसकी सास, साले, साढ़ू आदि उससे 25 लाख रुपये ले चुके हैं। अब भी 15 लाख रुपये मांग रहे हैं। केस के गवाह भी रुपये मांग रहे हैं। इस वजह से वह बहुत अवसाद में है, जिसके चलते वह अपनी जान दे रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसके ससुराल वाले हैं। इसके बाद उसने फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने 23 मई को सास-ससुर, साढ़ू और उसकी पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को सुधीर के माता-पिता, चार बहनों के साथ अन्य लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, वे लोग धरने पर बैठे रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें