शाहजहांपुर में यूथ प्रीमियर लीग की ओर से सोमवार को जीएफ कॉलेज के मैदान पर एलीट क्रिकेट अकादमी ने सक्सेस क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। सुबह नौ बजे टॉस जीतकर सक्सेस क्रिकेट अकादमी हरदोई ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अविरल ने 24 और आदर्श ने 13 रनों का योगदान दिया। पूरी टीम 86 रन पर आउट हो गई। गेंदबाज पवन यादव ने तीन और उत्कर्ष ने दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्रिकेट की टीम के दिव्यांश ने 21 और सिद्धार्थ ने 13 रन बनाते हुए आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अमन पाल ने तीन विकेट हासिल किए हैं। एलीट टीम के पवन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक अमित शर्मा, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।