शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला पांच किलोमीटर का क्षेत्र 27 अप्रैल से वायु सेना अपने नियंत्रण में ले लेगी। वहां दो व तीन मई को लड़ाकू विमान उतारने का पूर्वाभ्यास किया जाना है। सोमवार को दोबारा बरेली से आए एयरफोर्स के एरिया कमांडिंग ऑफिसर एम गंगोला ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग सहित अन्य सभी कार्य 26 अप्रैल तक पूरे करा लेने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण चमरपुर कलां से लेकर खंडहर गांव के बीच किया गया है। इसमें 3.5 किमी. का रनवे भी शामिल है।