पांच दिन पूर्व हाईवे स्थित भुजैनी चौराहे पर एक ट्रेलर और डंफर में टक्कर हो गई थी, जिससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने उसे माल मुकदमाती बताते हुए हाईवे के किनारे खड़ी करा दिया था, शनिवार की रात चोरों ने उसका छह टायर रिम समेत खोल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आस पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं इस घटना से लोगों में आक्रोश का माहौल है।