रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार से पीड़ित पहुंचे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1352 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमे 43 मरीज बुखार के तो संभावित मलेरिया के 21 मरीज मिले। जिन्हे ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।