विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान निजीकरण का निर्णय वापस लिए जाने की मांग किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि ड्राफ्ट इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 का बिजली कर्मी पुरजोर विरोध करेंगे। निजीकरण को साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।