पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद के जरिए प्रदेश के भीतर एक दिवसीय अध्ययन यात्रा के प्रथम दिन कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं का भ्रमण दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में कराया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सबीहा मुमताज ने बस को हरी झंडी दिखा करके दल को रवाना किया। अध्ययन यात्रा प्रभारी उषा वर्मा एवं सिम्मी साहू के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं माला तिवारी, कहकशां बानो, किरण यादव, देविका त्रिपाठी, उमरावती, जेबा तबस्सुम, राम रोहित, मधु मिश्रा के साथ छात्राओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग, वाणिज्य विभाग, रसायन वाटिका, इलेक्ट्रॉनिक विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, शैक्षणिक एवं शोध वानस्पतिक उद्यान, कला संकाय, विज्ञान संकाय पुस्तकालय भवन, वाचनालय, प्रयोगशालाएं इत्यादि का भ्रमण किया। वहां उपस्थित आचार्यो ने छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया तथा उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।