फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कुरान-ए-पाक के बताए रास्ते पर चलें, बकरीद पर अमन और चैन की हुई दुआ

डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 03:46 PM IST

सहारनपुर। जिले भर में ईद उल अजाह का त्योहार मनाए जा रहा है। जामा मस्जिद में सुबह सवा छह बजे नमाज अदा को गई। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज हुई। नमाज में देश की तरक्की और मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज के बाद कहा कि बकरीद का त्योहार कुर्बानी का त्योहार है। कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है। हम सभी को गरीब और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। हमें दिखावे से बचना चाहिए। अल्लाह की इबाबत करें। कुरान ए पाक में बताए अल्लाह के रास्ते पर चलें। इस दौरान हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाधिकारी एवं एसपी ने समाज को ईद की मुबारकबाद दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें