फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: प्लास्टिक की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 05:18 PM IST

सहारनपुर में पेपर मिल रोड स्थित हिम्मतनगर के वार्ड 21 में सोमवार को एक प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर बामुश्किल काबू पाया। आग लगने का कारण स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हिम्मतनगर नगर में बंटी गुर्जर की प्लास्टिक की दुकान है। मामला सोमवार सुबह स्मार्ट मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद देखते ही देखते धुआं उठने लगा। धुआं आग में तब्दील हो गया।पहले दुकानदार और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें