सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति से जमीन का फर्जी बैनामा कराया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ऐंठने की साजिश रची थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.48 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल और एक बैग बरामद किया है।