{"_id":"688714bc78e32c7ecb0a5896","slug":"video-third-monday-of-sawan-queues-of-devotees-at-the-ancient-bada-shiv-mandir-in-raja-ka-tajpur-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन का तीसरा सोमवार: राजा का ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिवमंदिर पर लगीं श्रद्धालुओं की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का तीसरा सोमवार: राजा का ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिवमंदिर पर लगीं श्रद्धालुओं की कतारें
राजा का ताजपुर में सावन माह के तीसरे दिन प्राचीन बड़ा शिवमंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केन्द्र बना हुआ है।
सोमवार की सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही मंदिर में स्थापित शिवलिंग के समक्ष श्रद्धालुओं ने बैठकर पूजा अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं मंगते मांगी। सेंकड़ों वर्ष पूर्व राजपरिवार द्बारा कस्बे से बाहर दक्षिण दिशा की ओर खलिया नदी के पार बनाया गया प्रसिद्ध बड़ा शिवमंदिर जो दूर दूर तक आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहां सबसे पहले विशाल शिवलिंग मंदिर की स्थापना की गई थी यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण होने पर कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के परिसर में राम दरबार सहित अनेक देवी देवताओं के विशाल मंदिर बनवाये है यहां प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुगण मंदिर पहुंचते हैं सोमवार को यहां मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है मंदिर परिसर में भगवान शंकर की बड़ी मूर्ति रखी है एवं राम दरबार मंदिर, हनुमान मंदिर, मां काली मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, भगवान विष्णु मंदिर, सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिर स्थापित है इस मंदिर पर काफी दूर दूर से श्रद्धालुगण पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं जिनकी मनोकामना पूर्ण होने पर वे यहां भंडारे का आयोजन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।