पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर कचहरी के पास स्थित मंदिर का रास्ता बंद करने से आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार को हाईवे पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे पदाधिकारियों का आरोप था कि ए टू जेड कॉलोनी को विकसित करने की आड़ में मंदिर के रास्ते को भी बंद कर दिया गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। प्रशासन की ओर से रास्ते को खुलवाने का आश्वासन दिया गया। करीब एक घंटे तक जाम की लगाने के बाद पदाधिकारी धरने से उठ गए। इस दौरान वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लगी रही।