{"_id":"686b48092169538d9709c4a9","slug":"video-fake-paneer-complaint-in-khekra-six-samples-taken-from-two-shops-action-after-lab-report-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में नकली पनीर की शिकायत पर जांच: दो दुकानों से लिए गए छह सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में नकली पनीर की शिकायत पर जांच: दो दुकानों से लिए गए छह सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में नकली पनीर की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव और यज्ञदत्त आर्य ने खेकड़ा में स्थित दो पनीर दुकानों पर छापेमारी कर वहां से छह सैंपल लिए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से नकली पनीर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच की गई।
सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल में मिलावट या मानकों से कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।