{"_id":"686b61771f976991fb0d881e","slug":"video-villagers-trapped-in-floods-caused-by-heavy-rains-in-korba-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए ग्रामीण, रात भर चला रेस्क्यू, 17 लोगो की बचाई गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए ग्रामीण, रात भर चला रेस्क्यू, 17 लोगो की बचाई गई जान
खेती किसानी करने गए पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को शाम को हुई भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग पाली,थाना पाली ,जिला आपदा प्रबंधन नगर सेना कोरबा एवं राज्य आपदा टीम बिलासपुर की टीम ने रविवार शाम से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सोमवार की तड़के 3 बजे सभी 17 जिंदगी को महफूज कर लिया है। भयावह बाढ़ में मौत का 10 घण्टे तक सामना कर देवदूत बनी संयुक्त टीम की पहल से सुरक्षित लौटने वाले बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरे पर जिंदगी के क्या मायने हैं साफ झलक रहे थे। सभी ने शासन की संयुक्त टीम का आभार जताया। कोरबा सहित आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से कोरबा जिले की नदियां और नाले भी उफान पर हैं। बारिश के कारण जल भराव के हालातों से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को शाम को हुई भारी बारिश से आई बाढ़ में फंस गए। जिसमें मासूम से लेकर बड़े बुजुर्ग सभी शामिल थे। ये सभी खेती के कार्य से गए थे। नदी में बाढ़ के हालात निर्मित होने पर वापस नहीं आ सके। ग्रामीणों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में पाली तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर के नेतृत्व में राजस्व ,राजस्व विभाग पाली,थाना पाली ,जिला आपदा प्रबंधन नगर सेना कोरबा एवं राज्य आपदा टीम बिलासपुर की टीम ने रविवार शाम को ही संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने मीडिया ,मुनादी समेत अन्य माध्यमों से पूर्व दिवस ही अलर्ट जारी कर नदी ,नालों से लगे तटीय इलाकों को रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूकता का परिचय देना होगा। अभी पूरे 2 माह तक बारिश होंगे ,बाढ़ के भी हालात निर्मित हो सकते हैं। जहाँ सावधानी,समझदारी दिखानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।