पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के मुसरहा गांव में बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक बनबारी लाल को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।