{"_id":"6a4b58c8fb17f39a6a0fd193","slug":"video-samarpan-committee-launches-affordable-health-card-with-free-opd-and-discounted-tests-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा मुफ्त डॉक्टर परामर्श, समर्पण समिति ने शुरू की नई स्वास्थ्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा मुफ्त डॉक्टर परामर्श, समर्पण समिति ने शुरू की नई स्वास्थ्य योजना
आगरा। समर्पण समिति ने जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पण आरोग्य कार्ड जारी किया है। इससे समिति की ओर से संचालित दिल्ली गेट स्थित समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल की ओपीडी में निशुल्क परामर्श मिलेगा। जांच में पैथोलॉजी जांच में 30 फीसदी की छूट मिलेगी।
वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित कार्यक्रम में 1000 कार्ड जारी किए। इसमें 500 व्यक्तिगत और 500 परिवार कार्ड हैं। अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार कंसल ने बताया कि व्यक्तिगत के लिए कार्ड की कीमत 20 और पूरे परिवार के लिए 50 रुपये है। ये महीने भर के लिए मान्य होगा। यह कार्ड से दिल्ली गेट स्थित समर्पण हॉस्पिटल से प्राप्त कर सकते हैं।
सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि संस्था जेनेरिक दवाओं के स्टोर भी संचालित करेगी, जिससे मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। महासचिव बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी मान्य होगा।
नए सदस्य अभिषेक गोयल का स्वागत किया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, जीके अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, मंजू कंसल, अनीता अग्रवाल, आशा कंसल, बीना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।