{"_id":"6a8c7c179f0a5247440b851f","slug":"major-success-for-security-forces-in-sopore-ammunition-recovered-from-an-empty-house-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: खाली मकान से गोला-बारूद बरामद, एसओजी, RR और CRPF ने की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: खाली मकान से गोला-बारूद बरामद, एसओजी, RR और CRPF ने की संयुक्त कार्रवाई
Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, बारामुला
संवाद न्यूज एजेंसी, बारामुला
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
सार
बारामुला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने सोमवार देर रात एक बंद मकान से एके-47 राइफल, ग्रेनेड और आईईडी सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
बरामद गोला बारूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर स्थित तारजू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान में सोमवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 177 व 179 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित मकान एक कश्मीरी पंडित परिवार का है, जो वर्ष 1990 में यहां से पलायन कर गया। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 कारतूस, चार हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद की है। सुरक्षाबलों ने सभी हथियारों और विस्फोटकों को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है कि हथियार किसके थे और बंद मकान तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन