{"_id":"6a4b539833ffdc3df601c43d","slug":"video-kotshera-college-teachers-protest-dpc-cas-hgcta-shimla-2026-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: बारिश के बीच कोटशेरा कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बारिश के बीच कोटशेरा कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:34 PM IST
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के बावजूद शिक्षक कॉलेज परिसर के बाहर एकत्र हुए और गेट मीटिंग आयोजित कर अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि वर्ष 2021 से पीबी-2, पीबी-3 और पीबी-4 से संबंधित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया लंबित है। इसके कारण कई शिक्षकों को समय पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ शिक्षक वर्ष 2009 से एक ही ग्रेड पे पर कार्यरत हैं।
शिक्षकों ने करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) की अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि समय पर अधिसूचना जारी न होने से शिक्षकों के सेवा संबंधी अधिकार और कैरियर प्रगति प्रभावित हो रही है।
एचजीसीटीए इकाई ने सरकार से मांग की कि लंबित डीपीसी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए और सीएएस की अधिसूचना तत्काल जारी की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
एसोसिएशन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 6 से 11 जुलाई तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर नियमित शैक्षणिक कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।