पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सिक्स ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को 12 मैच खेले जाएंगे। सुबह झुमका सिटी बरेली और लखनऊ की टीम के बीच मैच खेला गया। लखनऊ की टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच आईवीआरआई बरेली और नकटिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर आजमाईश की। मैच में आईवीआरआई की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं सोमवार को पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीम ने बाजी मारी थी। अन्य मैचों में बीसलपुर, आईवीआरआई, इलेक्ट्रिक ईगल एफसी, यूनाईटेड एफसी की टीम विजेता बनी थी।