फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीमों ने जीते मुकाबले

मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 07:31 PM IST

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सिक्स ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीम ने बाजी मारी। बीसलपुर, आईवीआरआई, इलेक्ट्रिक ईगल एफसी, यूनाईटेड एफसी की टीम भी विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय और फुटबॉल में किक मार कर किया। उद्घाटन मैच गोरखपुर फुटबॉल क्लब और सुपर स्ट्राइकर पीलीभीत के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में गोरखपुर ने 4-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हाथ में गोरखपुर ने तीन- शून्य से बढ़त बरकरार रखते हुए 7-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बीसलपुर फुटबॉल क्लब बनाम ब्लू ब्लू लॉक फुटबॉल क्लब के बीच खेला। बीसलपुर की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच बरेली और पूरनपुर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बरेली ने यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का चौथा मैच डीएफए पीलीभीत और सेंट्रल ऑफिस कॉलेज के बीच खेला गया। डीएफए पीलीभीत की टीम ने 6-0 से जीत हासिल की। पांचवा मैच नाइजीरियन खिलाड़ियों से सुसज्जित आईवीआरआई बरेली की टीम ने 5-0 से पूरनपुर की टीम को पराजित कर जीत लिया। छठा मैच इलेक्ट्रिक ईगल फुटबाल क्लब पीलीभीत और मॉम्स प्राइड स्कूल के बीच खेला गया। इसमें इलेक्ट्रिक ईगल एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। सांतवा मैच गोरखपुर एफसी और बीसलपुर बी के बीच खेला गया। गोरखपुर ने 3-0 से मैच जीत लिया। आठवां मैच यूनाईटेड एफसी और ब्रदर एफसी के बीच खेला गया। यूनाईटेड एफसी ने यह मैच 3-1 से जीता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें