फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मीरापुर उपचुनाव : 30 हजार मतों से मिथलेश की जीत, 2009 में भी वह मोरना से रह चुकी हैं विधायक

डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Nov 2024 04:26 PM IST

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 30426 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राना को हरा दिया है। मिथलेश को 83852 वोट मिले, जबकि सुम्बुल राना 53426 वोट ही हासिल कर सकी। मिथलेश पाल उपचुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंची है। इससे पहले साल 2009 में भी वह मोरना से विधायक रही है। बसपा प्रत्याशी शाह नजर 3181 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। आसपा के जाहिद हुसैन 22400 वोट मिले। चौकाने वाली बात यह रही कि एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना को 18867 वोट मिले। सपा की हार की मुख्य वजह ओवैसी फैक्टर बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें